फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   There is no tolerance in the works of Mission Amrit Sarovar: Garbyal

मिशन अमृत सरोवर के कार्यों में कोताही बर्दाश्त नहीं: गर्ब्याल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
There is no tolerance in the works of Mission Amrit Sarovar: Garbyal
नैनीताल में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम धीराज गर्ब्याल। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आजादी के अमृत महोत्सव के तहत मिशन अमृत सरोवर के कार्यों में किसी भी तरह की कोताही न बरतें। उन्होंने कहा कि यह मिशन महत्वपूर्ण है और इसकी सीधी निगरानी केंद्र और राज्य सरकार की ओर से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को 16 मई तक मिशन के कार्यों के लिए स्थल चयन कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम गर्ब्याल ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कम से कम दस सरोवर निर्माण का लक्ष्य तय करते हुए चयनित सूची मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि भारत सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में 10 हजार मीटर क्षमता के 75 सरोवरों केे निर्माण का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सरोवर का क्षेत्रफल एक एकड़ निर्धारित किया गया है। सरोवरों के स्थल चयन में स्वतंत्रता सेनानियों के गांवों को वरीयता देने के लिए प्रत्येक सरोवर स्थल के लिए दो प्रभारियों (एक सरकारी और एक समुदाय से) को नियुक्त करने तथा सरोवर का शिलान्यास स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों, पद्म पुरस्कार से सम्मानित व्यक्तियों या फिर सबसे बुजुर्ग व्यक्ति से कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक सरोवर में स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडारोहण का कार्यक्रम किया जाना है। बताया कि इन सरोवरों के निर्माण के लिए लोग दान भी दे सकते हैं। जिसका उल्लेख वहां साइन बोर्ड लगाकर किया जाएगा। सीडीओ ने बताया कि प्रत्येक सरोवर की तीन चरणों में जियो टैगिंग होगी। ग्राम्य विकास विभाग ने अब तक 40 स्थलों का चयन कर लिया है। बैठक में डीएफओ टीआर बीजूलाल, डीडीओ गोपाल गिरी, मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed