फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Then the price of cooking gas increased, the budget of the kitchen deteriorated

फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, रसोई का बिगड़ा बजट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Then the price of cooking gas increased, the budget of the kitchen deteriorated
हल्द्वानी। बढ़ती महंगाई से आम आदमी पहले से ही परेशान है। इस बीच रसोई गैस के दामों में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। उपभोक्ताओं को अब 14.2 किलो के सिलिंडर के 1073 रुपये चुकाने होंगे। एलपीजी सिलेंडर का ये अब तक सबसे महंगा दाम है।
विज्ञापन

रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से रसोई का बजट गड़बड़ाने लगा है। गरीबों के लिए सिलिंडर भरवाना भी मुश्किल हो रहा है। बीते छह महीने में घरेलू गैस के दामों में 268 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। फरवरी में तीन बार रसोई गैस के दामों में कुल 100 रुपये की वृद्धि हुई थी। मार्च की शुरुआत में 25 रुपये फिर 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई। मई में घरेलू गैस के दाम में पहले 50 रुपये, फिर साढ़े तीन रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। जुलाई में फिर घरेलू गैस के दामों में 50 रुपये का इजाफा होने पर आम उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

कोट... फोटो
सिलेंडर महंगा होने से सबसे ज्यादा प्रभाव गरीब लोगों पर पड़ा है जो रोज कमाकर खाते हैं वे सिलिंडर खरीदने में असमर्थ हैं। मध्यम वर्ग की भी रसोई का बजट बिगड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्वर्णिमा उप्रेती, कमलुवागांजा
कोट... फोटो
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बढ़ने से महिलाओं में गुस्सा है। पहले से ही सिलिंडर के दाम इतने ज्यादा हैं कि आम आदमी के लिए सिलिंडर भरवाना मुश्किल होता जा रहा है।
-राधिका जोशी, लामाचौड़
कोट... फोटो
सिलिंडर के बढ़ रहे दामों से घर का बजट बिगड़ गया है। बच्चों के स्कूल की फीस भी काफी महंगी हो गई है। सरकार को जरूरी सामान के दामों में कमी करनी चाहिए।
-लक्ष्मी बिष्ट, मानपुर पश्चिम
कोट... फोटो
महंगाई सभी चीजों में बढ़ गई है। घर चलाना मुश्किल हो गया है। सिलिंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम आदमी परेशान है। सरकार सिलिंडर की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाए।
-भावना कांडपाल, लामाचौड़
कोट... फोटो
सिलिंडर की कीमतें बढ़ने से अमीरों को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन महंगाई का असर आम जनता पर पड़ रहा है। लोगों के लिए दो वक्त की रोटी जुटाना मुश्किल हो गया है।

-गोविंदी बिष्ट (ब्रह्मकुमारी संस्थान), ऊंचापुल
कोट... फोटो
घरेलू गैस की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी करना आम जनता पर बोझ डालना है। इस तरह के फैसले मासिक बजट को बिगाड़ रहे हैं। साथ ही सरकार के प्रति लोगों में रोष पैदा कर रहे हैं।
-मनीषा गुप्ता, नवाबी रोड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed