फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft. lakhs. Subedar's house. disclosed. even. month.

Nainital News: सूबेदार के घर से लाखों की चोरी का एक महीने बाद भी खुलासा नहीं

Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Theft. lakhs. Subedar's house. disclosed. even. month.
हल्द्वानी। सूबेदार के घर के ताले तोड़ 30 लाख के जेवरात चोरी के मामले का पुलिस एक महीने बाद भी खुलासा नहीं कर पाई है। इस पर महिलाएं एसएसपी से मिलने पहुंची लेकिन उनके नहीं मिलने पर उन्होंने एसपी सिटी से चोरों को गिरफ्तार कर माल बरामद करने की मांग की।
विज्ञापन

इंदिरा काॅलोनी मेहरा गांव लोहरियासाल तल्ला निवासी मनोज पाठक आर्मी मेडिकल कोर के सैनिक अस्पताल जालंधर में तैनात है। यहां उनकी पत्नी पूजा पाठक परिजनों के साथ रहती हैं। नौ मार्च 2025 को उनका परिवार बागेश्वर गया था। 13 मार्च को लौटे तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

चोर लाखों के जेवरात और 20,000 की नकदी ले गए। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी मुखानी थाना पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई है। इस पर मंगलवार को मनोज की पत्नी पूजा अन्य महिलाओं के साथ एसपी सिटी प्रकाश चंद से मिली। एसपी सिटी ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस मौके पर भावना सती, भागीरथी जोशी, भावना जोशी, किरन भट्ट, सुनीता भट्ट, शिखा वर्मा, विमल लोहनी, गीता बचखेती, अंजू बिष्ट, मुन्नी बिष्ट, कविता उपाध्याय, बसंत जोशी आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह माल हुआ था चोरी
गृह स्वामी मनोज पाठक के अनुसार दो तोले का सोने का हार, दो तोले का मंगलसूत्र, एक तोले के कान के झुमके, चार तोले की सोने की चेन समेत 30 लाख के जेवर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed