फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft in Transporter house in haldwani

UK News: ट्रांसपोर्टर के घर चोरी, गहरी नींद में सोए लोगों को कुछ नहीं पता चला; चोरों ने चुराए सात लाख के जेवर

Fri, 26 Sep 2025 10:37 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 26 Sep 2025 10:37 AM IST
सार

ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह सेठी का सुभाषनगर के इंद्रजीत गार्डन में तीन मंजिला भवन है। बुधवार देर रात चोर उनके घर के दूसरे तल में घुस गए और अलमारी खंगालकर आठ तोला सोने के जेवरात उड़ा ले गए।

विज्ञापन
Theft in Transporter house in haldwani
सुभाषनगर में चोरों द्वारा अलमारी खंगालने के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहरी नींद में सोए परिवार को चोरों की आहट नहीं सुनाई दी। बुधवार देर रात सुभाषनगर स्थित ट्रांसपोर्टर के घर में दबे पांच घुसे चोरों ने आठ तोला सोने के जेवर पार कर लिए।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर कुलदीप सिंह सेठी का सुभाषनगर के इंद्रजीत गार्डन में तीन मंजिला भवन है। बुधवार देर रात चोर उनके घर के दूसरे तल में घुस गए और अलमारी खंगालकर आठ तोला सोने के जेवरात उड़ा ले गए। ताज्जुब की बात यह रही कि जिस अलमारी से जेवरात चोरी किए गए हैं वह भीतर के कमरे में है। उससे पहले वाले कमरे में परिवार के लोग सो रहे थे लेकिन उन्हें चोरों की आहट तक नहीं सुनाई दी। सुबह जब अलार्म बजने पर कुलदीप की बेटी उठी तो घटना का पता चला। सेठी ने बताया कि करीब सात लाख के जेवरात चोरी हुए हैं।

विज्ञापन

अलमारी में ही मिली चाभी
चोरी की सूचना पर भोटियापड़ाव चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कुलदीप के अनुसार जेवरात अलमारी के लॉकर में रखे थे। चोरों ने जब अलमारी खंगाली तो उन्हें चाभी मिल गई और वे आसानी से माल लेकर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में है। जांच के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - नितिन लोहनी, सीओ सिटी हल्द्वानी

चार्ज संभालने से ही कोतवाल को चुनौती
एसएसपी पीएन मीणा के कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए बुधवार को इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले किए थ। इसके कुछ घंटों बाद ही बदमाशों ने हल्द्वानी के सुभाषनगर में लाखों के जेवरात चोरी को अंजाम दे डाला। नवागत कोतवाल अमर चंद्र शर्मा के चार्ज संभालने से पहले ही वारदात को अंजाम देकर चोरों ने खुली चुनौती दी है। कोतवाल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में कोई संदिग्ध नजर नहीं आया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed