फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Theft in the temple

भगुवाबंगर देवी मंदिर से सोने की नथ चोरी

Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।  Updated Sun, 22 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Theft in the temple
मंदिर में चोरी - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (नैनीताल)। ग्राम भगुवाबंगर में देवी मंदिर से सोने की नथ समेत पूजा का सामान चोरी हो गया। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। मंदिर के पुजारी प्रकाश चंद्र नैनवाल ने बताया कि दीपावली पर बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे वह मंदिर सजाने के लिए पहुंचे, तो देखा कि देवी मां की मूर्ति के कपड़े अस्त व्यस्त थे। जब वह मंदिर के अंदर गए, तो देखा कि मंदिर की पूजा सामग्री के साथ सोने की नथ गायब थी।

विज्ञापन


उन्होंने तत्काल इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। लोगों ने आसपास के खेतों में जाकर छानबीन की तो मंदिर से दूर दो किमी दूर चिल्किया के पास एक कट्टा मिला, जिसमें मंदिर से चोरी पूजा का अन्य सामान मिला, लेकिन सोने की नथ नहीं मिली। फिलहाल इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। ग्रामीण अपने स्तर से खोजबीन में जुटे हैं। पूर्व प्रधान शांति बिष्टानिया ने बताया कि इससे पूर्व भी माता की नथ चोरी हो चुकी है।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed