{"_id":"6244a1263210fb586e54b908","slug":"theft-in-ramnagar-ramnagar-news-hld457945016","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के मकान में 11.40 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती के मकान में 11.40 लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। सब्जी लेने बरेली गए आढ़ती के घर से चोरों ने 11.40 लाख रुपये चुराए हैं। आढ़ती ने मकान खरीदने के लिए कमरे की अलमारी में रुपये रखे थे। चोरी का पता बरेली से आने पर चला तब पुलिस को सूचना दी। आढ़ती ने कुछ लोगों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गूलरघट्टी निवासी मोहम्मद नसीम आढ़त का काम करते है और अक्सर बरेली सब्जी खरीदने के लिए जाते रहते है। दो दिन पहले बरेली सब्जी खरीदने के लिए अपने बड़े बेटे मोहम्मद कैफ के साथ गए थे। आढ़ती ने बताया कि उनकी पत्नी का देहांत हो चुका और जब वह बरेली गए थे तब छोटा बेटा मोहम्मद शुएब अपने चाचा मोहम्मद अकरम निवासी बंबाघेर के घर सोने चला गया था। इस दौरान मकान पूरी तरह से खाली था। रात के समय मकान का ताला तोड़कर कमरे से चोरों ने 11.40 लाख रुपये और सोने, चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। चोरी का पता बरेली से आने के बाद चला। सूचना कोतवाली पुलिस को दी और पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आढ़ती ने बताया कि उन्हें पड़ोस में रहने वाले दो-तीन युवकों पर संदेह है। तहरीर में उनके नाम पुलिस को दिए हैं। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि चोरी के मामले की जांच एसएसआई को सौंपी गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द ही पुलिस चोरों को गिरफ्तार कर लेगी।