फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The young man was killed and thrown into the forest and even burnt to hide his identity

युवक को मार कर जंगल में फेंक गए, पहचान छिपाने के लिए जला भी दिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
The young man was killed and thrown into the forest and even burnt to hide his identity
हल्द्वानी। हत्यारों ने वारदात के लिए एक बार फिर सुनसान जंगल को चुना। इस बार युवक की हत्याकर शव शीतलाहाट सोनकोट के जंगल में फेंक दिया गया। पहचान छिपाने के लिए शव को जलाया भी गया। अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर घास काटने गई महिलाओं ने शव पड़ा देखा तो वे दंग रह गईं।
उन्होंने रानीबाग के बीडीसी सदस्य मनीष को अवगत कराया। इसके बाद काठगोदाम पुलिस को सूचना दी गई । पुलिका अंदेशा है कि शव किसी भिखारी का हो सकता है। काठगोादाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि इलाका राजस्व क्षेत्र में आता है लेकिन सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी काठगोदाम की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

वहां कुछ लोगों ने बताया कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। शव देखने से पता चल रहा था कि उसे जलाकर फेंका गया है। पुलिस का कहना है कि कई दिनों तक शव जंगल में पड़े रहने के कारण काला पड़ गया है। जंगल के चार किलोमीटर के इर्द गिर्द कोई गांव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed