{"_id":"40a5330dbbd6a1955dae16471ee19d8a","slug":"the-young-man-s-death-in-suspicious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्दूचौड़
Updated Sat, 25 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्लीपर फैक्ट्री में काम की तलाश में उड़ीसा से आए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक ग्राम पुस्तोपुर उड़ीसा निवासी राजूदास पुत्र वंशादास (40) काम की तलाश में हल्दूचौड़ स्थित कंक्रीट स्लीपर फैक्ट्री में काम करने आया था। शुक्रवार सुबह उसका शव इंडियन आयल तेल डिपो को जाने वाले रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पड़ताल की। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
इधर, स्टेशन अधीक्षक आरबी शुक्ला के मुताबिक शुक्रवार सुबह 5:30 बजे लालकुआं स्टेशन से तेल से भरे वैगन वाली ट्रेन इंडियन आयल डिपो के लिए गई थी। ट्रेन की चपेट में आने से ही युवक की मौत हुई है। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक श्रमिक की बीती रात्रि किसी से कहासुनी हो गई थी। इधर, स्लीपर फैक्ट्री के प्रबंधक एके सिंह ने बताया कि श्रमिक उनके कारखाने में किसी भी प्रकार से कार्यरत नहीं था। वह कुछ दिन पहले ही उड़ीसा से काम की तलाश में आया था।
विज्ञापन