{"_id":"8c696c6d3d3be2fd8c8a75a2768f9df2","slug":"the-young-man-s-body-found-in-canal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवक का शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवक का शव
ब्यूूराे, अमर उजाला, हल्दूचौड़ (नैनीताल)।
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरीपड़ाव के समीप नहर में युवक का शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर से शव का निकालकर शिनाख्त कराई। मृतक रामपुर रोड का निवासी था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह बेरीपड़ाव स्थित भूपाल विहार के समीप नहर में 30 वर्षीय युवक का शव अटका हुआ था। पुलिस ने शव को नहर से निकाला।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त राकेश चंद्र दुम्का पुत्र भैरव दत्त दुम्का निवासी जीतपुरनेगी रामपुर रोड हल्द्वानी के रूप में हुई। पुलिस का कहना है कि मृतक रुद्रपुर स्थित बिस्कुट फैक्ट्री में नौकरी करता था। वह मानसिक तनाव में था। दो महीने से ड्यूटी पर नहीं गया था।
विज्ञापन