{"_id":"9950995f0c1e4f1cfc9c2c77143fd92b","slug":"the-young-man-dropped-to-the-third-floor-was-panting-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी मंजिल में पुताई कर रहा युवक गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी मंजिल में पुताई कर रहा युवक गिरा, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ज्योलीकोट
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पढ़ाई के साथ ही पुताई आदि का काम करने वाले युवक की मंगलवार को दुर्गापुर स्थित आवास की तीसरी मंजिल में पुताई के दौरान नीचे गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
तल्ला कृष्णापुर निवासी मनीष आर्या (19) पुत्र चंदन राम ने इसी वर्ष जीआईसी से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पढ़ाई के साथ वह पुताई आदि का कार्य कर परिवार के भरण-पोषण में मदद करता था। मंगलवार सुबह मनीष दुर्गापुर में जेएनएनयूआरएम के तहत बने आवास की तीसरी मंजिल में पुताई कर रहा था।
विज्ञापन
लगभग 11 बजे वह असंतुलित होकर नीचे गिर गया। घायल अवस्था में पहले उसे बेस अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, फिर सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। दिन में 1 बजे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। यहां पाइंस स्थित घाट में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक पिता की बीमारी के चलते इन दिनों उसकी जिम्मेदारी और बढ़ गई थी। उसकी मां उमा देवी भी मजदूरी करती है, जबकि दो छोटे भाई मानू (8), कन्हैया (10) हैं। मनीष के मौत के बाद परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट गया है।