{"_id":"64f0f51cd8137357ba0aa624","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-754-2023-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर डिग्री कॉलेज के पीछे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। हालांकि मौत का कारण नहीं पता चल पाया है। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव कोसी नदी की ओर डिग्री कॉलेज की पिछली दीवार के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की पहचान मोहम्मद शरीफ (30) पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बंबाघेर के रूप में हुई। मृतक की बहन चांदनी ने बताया कि उनके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वर्तमान में दोनों भाई-बहन साथ रहते थे। बताया कि बुधवार दोपहर भाई का दोस्त उन्हें बुलाने आया था, उसके बाद से वह घर नहीं आया। एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी ने कहा कि युवक नशे का आदी था। युवक के हाथ पर नशे के इंजेक्शन लेने के निशान थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।