फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The workers gathered in the discussion-discussion program

चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में उमड़े कार्यकर्ता लेकिन जिलाध्यक्ष गैर हाजिर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The workers gathered in the discussion-discussion program
बनबसा (चंपावत)। तीन दिन से सुर्खियों में रहे चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में कार्यकर्ता तो खूब उमड़े, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक की गैर मौजूदगी भी छाई रही। शुक्रवार को बनबसा में विधायक आवास पर आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम में विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि विरोधी दल उनके चुनाव न लड़ने की अफवाह उड़ा रहे थे। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी थी। इस अफवाह का जवाब देने के साथ ही संगठन में जोश भरने के लिए वे सबके सामने हैं। विधायक ने कहा कि वे पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता है। सवा चार साल में क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ संगठन को सशक्त करने के लिए कई कदम उठाए हैं।
विज्ञापन

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट शंकर पांडेय, पूर्व जिला महामंत्री हरीश पांडेय सहित कई नेताओं ने विधायक के कार्यों को असाधारण बताते हुए उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकमात्र चेहरा बताया। वक्ताओं ने संगठन को मजबूती के लिए एकजुटता पर जोर देने के साथ ही सरकार और विधायक के विकास कार्यों को प्रखरता के साथ लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता खीमानंद भट्ट की अध्यक्षता में जिला महामंत्री दीपक रजवाड़ ने संचालन किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, टनकपुर के नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, बनबसा नगर पंचायत अध्यक्षा रेणु अग्रवाल, भाजपा की पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा जोशी, शंकर लाल वर्मा, हरीश भट्ट, संजय जोशी, त्रिलोक गिरि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं निजी कारणों से कार्यक्रम में नहीं पहुंच सका। चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को सशक्त करने और कार्यकर्ताओं में उत्साह भरना था, जो अपने उद्देश्य में सफल रहा।
- दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष, भाजपा।
अटकलों को खारिज किया!
चपावत। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि अस्वस्थता के कारण कोरोना काल में वे क्षेत्र में कम आ सके। इस कारण उन्हें लेकर विरोधियों ने कई तरह की अटकलें लगाईं लेकिन शुक्रवार को चर्चा-परिचर्चा कार्यक्रम ने इन अटकलों को खारिज कर दिया। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वे पार्टी के लिए हर वक्त उपलब्ध है। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसे पूरा करेंगे। (संवाद)

भाजपा ने चंपावत से हर बार उतारा है नया चेहरा
चंपावत। दो विधानसभा सीट वाले चंपावत जिले में दो (चंपावत और लोहाघाट) सीटें हैं। वर्ष 2007 और 2017 में भाजपा यहां जीती। खास बात यह है कि चंपावत सीट से हर बार नया चेहरा सामने आया है। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने यहां 17 हजार से अधिक वोटों से जीती। (संवाद)
वर्ष प्रत्याशी
2002 हयात सिंह माहरा।
2007 बीना महराना।
2012 हेमा जोशी।
2017 कैलाश गहतोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed