फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The work of covering the Left Paha Canal is incomplete, anger among the people.

Nainital News: लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का काम अधूरा, लोगों में रोष

Thu, 28 May 2026 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 28 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The work of covering the Left Paha Canal is incomplete, anger among the people.
किच्छा। लेफ्ट पाहा नहर की कवरिंग का काम अधूरा छोड़ने से नहर किनारे बसे लोगों में विभाग के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। उनका कहना है कि अधूरे काम के कारण उन्हें नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मानसून से पहले काम को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि बंडिया से लेकर किच्छा मुख्य बाजार तक नहर कवर करने के बाद काम रोक दिया गया है। इससे जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं जिन्हें भरा नहीं गया है। इन गड्ढों के कारण कोई भी रिक्शा चालक इस ओर नहीं आता जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी होती है। पूरी सड़क पर धूल उड़ने से लोग बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों के अनुसार नहर कवरिंग का काम बीच में ही रुक जाने से उनकी दैनिक दिनचर्या प्रभावित हुई है। सड़क पर धूल और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। साथ ही बाजार या अन्य जगहों पर जाने के लिए उन्हें काफी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। उन्होंने सरकार से इस समस्या पर ध्यान देने और मानसून से पहले काम पूरा करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed