फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The widening of Mandi Chowk has begun.

Nainital News: मंडी चौराहे का शुरू हुआ चौड़ीकरण

Thu, 15 Jan 2026 02:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 15 Jan 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The widening of Mandi Chowk has begun.
हल्द्वानी। शनि बाजार नाले के साथ ही मंडी चौराहे का भी चौड़ीकरण शुरू कर दिया गया है। इसके बाद बरेली रोड स्थित चौराहा 13 मीटर से 24 मीटर चौड़ा हो जाएगा। गौलापार, तीनपानी व शहर की ओर जाने वाले लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था यूयूएसडीए की ओर से शनि बाजार नाले का चौड़ीकरण किया जा रहा है। यह काम शुरू कर दिया गया है। इसके आड़े आने वाले अतिक्रमण को चिह्नित करने के बाद हटाया जा रहा है। मंडी के सामने से शनि बाजार की ओर जाने वाले मार्ग पर नगर निगम का पुराना भवन था, जिसे ध्वस्त कर दिया गया है। इसी के तहत चौराहा चौड़ीकरण के लिए पर्याप्त जगह मिली है।
विज्ञापन



बरेली रोड से गौलापार बाईपास जाने वाली सड़क पर जंक्शन इम्प्रूवमेंट किया जाना है। - कुलदीप सिंह, परियोजना प्रबंधक यूयूएसडीए


मंडी परिसर में स्थानांतरित होंगी देव प्रतिमाएं और पुलिस चौकी

हल्द्वानी। अतिक्रमण की जद में आ रही मंदिर की प्रतिमाओं और पुलिस चौकी को मंडी परिसर में स्थानांतरित किया जाएगा। इससे आस्था और सुरक्षा को सम्मान मिल सके। बरेली रोड स्थित मंडी परिसर के मुख्य गेट के पास मौजूद पुलिस चौकी और मंदिर को सड़क चौड़ीकरण के चलते उसे हटाया जाना है। इसके लिए विपणन बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू और मंडी प्रशासक व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान और मंडी समिति के अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। इसके बाद दोनों को मंडी परिसर में शिफ्ट करने के लिए बैठक की गई थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि पुलिस चौकी को मंडी परिसर में स्थित चेक पोस्ट के ऊपर बनाया जाएगा। मंदिर की मूर्तियों को मंडी समिति के देवालय में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



कालाढूंगी रोड भी 30 मीटर तक चौड़ी होगी
हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड भी 30 मीटर तक चौड़ी होगी। इससे पहले मकानों की चहारदीवारी, छज्जे आदि पक्के निर्माण ध्वस्त किए जाएंगे। इस क्रम में बुधवार को प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के साथ कठघरिया से ब्लॉक तक एक किमी का दौरा किया। इस दौरान पूर्व में चिह्नित किए गए अतिक्रमण के बाबत दुकानदारों को हिदायत दी गई। नगर आयुक्त परितोष वर्मा व सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल चौहान ने बताया कि एक मीटर से लेकर ढाई मीटर तक कब्जे हटाए जाने हैं। संबंधित दुकानदार और भवन स्वामियों को दो दिन के भीतर कब्जे हटाने के लिए कहा गया है। कार्यदायी संस्था ने कठघरिया की ओर से चौड़ीकरण कार्य शुरू कर दिया है। बताया कि इस सड़क को भी नैनीताल रोड की तर्ज पर 24 से 30 मीटर तक चौड़ा करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed