फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The water level of Naini lake is decreasing by two inches every third day

हर तीसरे दिन दो इंच तक घट रहा है नैनीझील का जल स्तर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The water level of Naini lake is decreasing by two inches every third day
नैनीताल। पिछले कई दिनों से पड़ रही प्रचंड गर्मी और लगातार बढ़ती पानी की मांग का असर नैनीझील की सेहत पर पड़ रहा है। नैनीझील का जल स्तर हर तीसरे दिन दो इंच घट रहा है। तीन साल पहले नौ जून को नैनीझील का जल स्तर छह फुट से अधिक रिकार्ड किया गया, जो कि इस बार नौ जून को घटकर तीन फुट डेढ़ इंच रह गया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि यदि जल्द बारिश शुरू नहीं हुई तो झील का जल स्तर और भी अधिक कम हो जाएगा।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में लगातार होने वाली बारिश के चलते झील लबालब भरी रहती है लेकिन गर्मियों में झील का जल स्तर लगातार घटने लगता है। इस बार भी सीजन शुरू होने के बाद से ही झील का जल स्तर लगातार घट रहा है। अप्रैल में झील का जल स्तर प्रति दिन आधा इंच तक कम हुआ जो कि मई के सप्ताहांत में एक इंच और अन्य दिनों में आधा इंच तक घटता रहा लेकिन यही जल स्तर अब जून में प्रति दिन इससे कहीं अधिक कम हो रहा है। नैनीझील नियंत्रण कक्ष के प्रभारी रमेश सिंह गैड़ा के मुताबिक आजकल हर तीसरे दिन में झील का जल स्तर दो इंच कम हो रहा है। गैड़ा का कहना है कि यदि समय से मानसून प्रभारी हो जाएगा तो जल स्तर फिर से सामान्य हो जाएगा, अन्यथा जल स्तर लगातार कम होते रहेगा।
विज्ञापन

-इनसेट
पर्यटन की रीढ़ है नैनीझील
नैनीताल। नैनीझील केवल एक तालाब ही नहीं बल्कि यह पर्यटन व्यवसाय की रीढ़ है। इसी को लेकर यहां पर्यटन व्यवसाय से जुड़ी प्रत्येक गतिविधियां फल फूल रही हैं और हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला हुआ है। बावजूद इसके अधिकांश लोग और यहां पहुंचने वाले सैलानी झील को संरक्षित करने और उसे प्रदूषित होने से बचाने के लिए अधिक जागरूक नजर नहीं आते। कई लोग नालों में गंदगी फेंकते हैं जो बरसात में झील तक पहुंचकर उसे प्रदूषित करती है जबकि कई लोग पानी की खाली बोतलें, चिप्स के रैपर व अन्य कूड़ा कचरा भी झील में फेंकने से गुरेज नहीं करते। ऐसे में सभी को झील की सेहत को लेकर जागरूक होने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-इनसेट
नौ जून को कब कितना रहा नैनीझील का जल स्तर
दिनांक व वर्ष जल स्तर
09-06-2019 एक फुट
09-06-2020 छह फुट चार इंच
09-06-2021 दो फुट साढ़े चार इंच
09-06-2022 तीन फुट डेढ़ इंच
कोट
पिछले साल की तुलना में नैनीझील का जल स्तर इस बार जून के महीने में थोड़ा अधिक है लेकिन गर्मी और पानी की मांग अधिक होने के कारण जल स्तर घट रहा है। बरसात शुरू होने के बाद झील का जल स्तर सामान्य हो जाएगा। झील को संरक्षित करने और इसे प्रदूषण से बचाने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय समय पर निर्देश जारी कर उनका अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। - धीराज सिंह गर्ब्याल डीएम, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed