फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The wall of 1.51 crores did not last even two years

1.51 करोड़ की दीवार दो साल भी नहीं टिकी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The wall of 1.51 crores did not last even two years
गौलापार स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में कूड़े के दबाव के कारण टूटी दीवार। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। नगर निगम ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े का प्रबंधन करने में पूरी तरह असफल साबित हुआ। दो साल पहले डेढ़ करोड़ की लागत से बनी दीवार कूड़े के दबाव से ढह गई है। नगर निगम के निर्माण विभाग ने आरोप लगाया कि कूड़े के ढेर दीवार किनारे लगाने के कारण दीवार धराशायी हुई है।
विज्ञापन

दो साल पहले नगर निगम ने करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से चार हेक्टेयर ट्रंचिंग ग्राउंड की चहारदीवारी बनवाई थी। नियमानुसार दीवार से 10 मीटर जगह छोड़कर कूड़ा डाला जाना जाना था। ट्रंचिंग ग्राउंड भरने के बाद नगर निगम को जेसीबी-पोकलैंड लगाकर कूड़े के पहाड़ बनाने चाहिए थे। इससे कूड़ा दीवार तक नहीं पहुंचता। देखरेख के अभाव में नगर निगम के चालकों ने जहां जगह मिली वहां कूड़ा फेंक दिया। निगम के अधिकारियों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। जेसीबी ने इस कूड़े को दीवार से चिपकाकर लगा दिया। इससे कई जगह ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार टूट गई। अब यह कूड़ा आरक्षित वन क्षेत्र में जा रहा है।
विज्ञापन

10 मीटर का ग्रीन स्पेस था चारों ओर
हल्द्वानी। नगर निगम के एई नवल नौटियाल ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की दीवार पर ग्राउंड के चारों ओर 10 मीटर का ग्रीन स्पेस था। इसके बाद दीवार है। कहा कि नक्शे के अनुसार कूड़ा दीवार से 10 मीटर छोड़कर डाला जाना चाहिए लेकिन निगम की गाड़ियों और जेसीबी से दीवार से सटाकर ही कूड़े के ढेर लगा दिए गए हैं। इसी कारण दीवार टूटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन से धधक रही आग
हल्द्वानी। दस दिन से ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में आग धधक रही है। इसका जहरीला धुआं करीबी क्षेत्रों के लोगों के लिए मुसीबत बन रहा है। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। बुधवार को भी धुआं गौलापार, इंदिरानगर आदि क्षेत्रों में फैल गया। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत का सामना करना पड़ा।

××××××××
कूड़ा दीवार तक पहुंच गया है। इस वजह से दीवार टूट गई है। जल्द ही लीगेसी प्लांट लगाया जाना है, उसी समय दीवार बना दी जाएगी। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े में लगी आग बुझाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं।
-पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed