{"_id":"630935c207db1373264dfbeb","slug":"the-villagers-of-bharatpur-roared-in-the-jal-sansthan-office-haldwani-news-hld4736443156","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान कार्यालय में गरजे भरतपुर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान कार्यालय में गरजे भरतपुर के ग्रामीण
विज्ञापन
कमलुवागांजा क्षेत्र में हो रही पानी की समस्या को लेकर हल्द्वानी के जल संस्थान पर प्रदर्शन करते क?
हल्द्वानी। पेयजल की समस्या से परेशान भरतपुर के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता का घेराव किया।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा और भरतपुर रेजीडेंसियल वेलफेयर सोसायटी की अगुवाई में भरतपुर गांव के लोग शुक्रवार को जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने जल संस्थान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव शर्मा ने कहा कि भरतपुर ग्राम सभा में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। हर महीने पानी का बिल लेने के बावजूद जल संस्थान लोगों को पानी देने में नाकाम साबित हो रहा है।
सोसायटी के अध्यक्ष कमलेश कुमार भट्ट ने कहा कि असमान जल वितरण, अनियमित समय प्रणाली और जगह-जगह पाइप लाइन लीकेज के कारण पानी का संकट विकराल रूप लेता जा रहा है। जल संस्थान के अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बावजूद समस्या बनी हुई है। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता एसके श्रीवास्तव ने ग्रामीणों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शन करने वालों में डॉ. दीपक धारियाल, नंदन सिंह रावत, कृपाल सिंह नेगी, रमेश चंद्र मिश्रा, मुन्नी तिवारी, लक्ष्मी बोरा, नरेंद्र खनी आदि शामिल थे।