फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The tulip nursery in Haldwani

देखा एक ख्वाब होगा पूरा, जब खिलेेंगे हजारों ट्यूलिप

Sat, 20 Feb 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Sat, 20 Feb 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
The tulip nursery in Haldwani

देखा एक ख्वाब तो यह सिलसिले हुए, दूर तक निगाहों में गुल खिले हुए। फिल्म सिलसिले का यह गीत और इसमें फिल्माए गए ट्यूलिप गार्डन की खूबसूरती दोनों बेमिसाल रही है। अब ट्यूलिप गार्डन का यह ख्वाब गौलापार में भी सच होगा। ट्यूलिप गार्डन के ख्वाब को पूरा करने के लिए वन विभाग करीब तक पहुंच गया है।

विज्ञापन


 प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर के बायो डायवर्सिटी पार्क में ट्यूलिप गार्डन बनाने के लिए वन महकमे ने नीदरलैंड से हजारों की संख्या में बल्ब (एक तरह से पौधे) मंगाये हैं, इन्हें वन विभाग की नर्सरी में तैयार किया जा रहा है। संभावना है कि 15 मार्च तक जब  फूल खिलेंगे, तो प्रकृतिक की शानदार खूबसूरती को लोग बस एक टक देखते ही रह जायेंगे।
विज्ञापन


अभी तक देश में ट्यूलिप गार्डन जम्मू-कश्मीर आदि जगहों पर हैं। जहां बड़ी संख्या में लोग इनकी खूबसूरती निहारने के लिए जाते हैं। वन विभाग ने भी ऐसा ही ट्यूलिप गार्डन विकसित करने की योजना बनाई है। 90 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले बायो डायवर्सिटी पार्क में करीब एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में यह गार्डन बनाने की प्रारंभिक योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसकी गुणवत्ता और योजना में कोई कमी न रह जाए, इसके लिए नीदरलैंड से पौधे मंगाये गए हैं। यही नहीं बाकायदा वन विभाग की टीम भी नीदरलैंड में इन पार्कों का अध्ययन के लिये गई थी। डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते कहते हैं कि नीदरलैंड से ट्रीटेड (विशेष विधि से भेजे गए) हजारों पौधे पहुंच गए हैं।

इनको वन विभाग की नर्सरी में रखा गया है। जल्द ही इन्हें ट्यूलिप गार्डन में रोपित कर दिया जाएगा। 40 दिन में इनमें फूल आ जाना चाहिए। संभावना है कि पंद्रह मार्च तक हजारों फूल खिल जायेंगे। इसके अलावा बंगाल से बड़ी संख्या में खजूर के पौधे भी मंगाये गए हैं।

अगर कोई बड़ी तकनीकी अड़चन नहीं आई तो 15 मार्च तक ट्यूलिप गार्डन तैयार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। गार्डन तैयार होने के बाद वन विभाग ने होली के बाद यहां पर फ्लावर शो का आयोजन करने की योजना बनाई है।


 जो प्रस्तावित जू का पहला और बड़ा लांचिंग कार्यक्रम होगा। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागी को बाहर से बुलाने की भी योजना बनाई गई है। फ्लावर शो एक नये तरह का अनुभव लोगों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed