फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The truck entered the bike , the death of three young men

ट्रक में घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

Fri, 13 Mar 2015 02:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Fri, 13 Mar 2015 02:45 AM IST
विज्ञापन
The truck entered the bike , the death of three young men

सुशीला तिवारी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार बाइक और सामने से आ रहे ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक में घुसी बाइक और तीनों शवों को पुलिस ने खींचकर बाहर निकाला। पुलिस फरार ट्रक चालक और क्लीनर की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अंबेडकरनगर निवासी अभिषेक चौधरी (18) बृहस्पतिवार देर रात अपने मित्र सचिन (17) को छोड़ने के लिए उसके घर सुशीला तिवारी अस्पताल के पीछे डहरिया जा रहा था। उसने अपनी पल्सर बाइक यूके 04जी 4362 पर गांधीनगर के रहने वाले अन्य मित्र सत्यम (16) को बैठा लिया था। बाइक सचिन चला रहा था। सुशीला तिवारी अस्पताल के दूसरे गेट पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक को देखकर सचिन ने बाइक रोकने की कोशिश की लेकिन रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक सीधे ट्रक में जा घुसी। हादसे के तुरंत बाद चालक और क्लीनर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर तत्काल चौकी प्रभारी जीएस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक में फंसे तीनों घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि सचिन का घर अंबेडकर नगर के अलावा डहरिया में भी है। उसके पिता राजेंद्र बाइक मेकेनिक हैं। वहीं गांधीनगर के सत्यम के पिता दूधिया आटो चालक हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे और तेज रफ्तार में थे। बाइक चालक अपनी साइड छोड़कर बीच में आ गया और ट्रक में जा घुसा। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को कार भी मिट्टी में घुसी थी
सुशीला तिवारी अस्पताल के दूसरे गेट पर पुलिया निर्माणाधीन होने के कारण सड़क से सटा मिट्टी का ढेर लगा है। इसी ढेर में शाम के समय हल्दूचौड़ का युवक तेज रफ्तार के चलते कार लेकर मिट्टी के ढेर में घुस गया था। मशक्कत के बाद कार को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed