फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The train gave birth

सीमा ने ट्रेन में दिया बच्चे को जन्म

Mon, 04 May 2015 01:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 04 May 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
The train gave birth

हल्द्वानी से लालकुआं जा रही एक महिला ने रविवार को ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया। महिला को पुलिस कर्मियों ने 108 बुलवाकर महिला अस्पताल भिजवाया। महिला और उसका बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

विज्ञापन


सीमा मूल रूप से गोपालगंज बिहार की रहने वाली है। सीमा का पति परमेश्वर प्रसाद कटाई का काम करता है। 25 एकड़ लालकुआं में सीमा एक विवाह समारोह में भाग लेने आई थी। सीमा को काठगोदाम-हावड़ा (1320) से जाना था। उसने टिकट भी ले लिया। उसके साथ दो बच्चे और देवर भी थे। सीमा शाम की ट्रेन से हल्द्वानी से लालकुआं जा रही थी। ट्रेन चलने से पहले ही सीमा ने एक बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 108 को तुरंत बुला लिया। महिला को बच्चे के साथ 108 से महिला अस्पताल भिजवाया गया। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. बी जोशी ने बताया कि सीमा और उसका बच्चा स्वस्थ है। उसे 108 लेकर आई थी, सीमा को भर्ती कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed