फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand News: Tiger killed woman in ramnagar

एक और महिला को खा गया बाघ: लकड़ी बीनने गई दुर्गा को महिलाओं के बीच से उठा ले गया आदमखोर, इस हालत में मिला शव

Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Updated Mon, 29 Jan 2024 10:26 AM IST
सार

रामनगर के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने अपनी निवाला बना लिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने महिला का शव बरामद किया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Tiger killed woman in ramnagar
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया। 

विज्ञापन


सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। महिलाएं कसेरूआ नाले से अंदर जंगल में लकड़ी बीन रही थीं। अन्य महिलाओं में गंगा देवी, दीपा देवी आदि थीं। महिलाओं के अनुसार जब वे सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थीं, तभी घात लगाए बाघ ने दुर्गा पर हमला कर दिया। बाघ उसे जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। महिलाओं की सूचना पर वनकर्मियों की टीम महिला को तलाशने जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किमी अंदर महिला का शव बरामद हुआ। शव खून से लथपथ मिला।
विज्ञापन


ये पढ़ें- भारामल मंदिर हत्याकांड: पुराना सेवादार निकला महंत का कातिल, शराब पीने से रोकने पर बेरहमी से ली थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने नहीं जाने को कहा जाता है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed