{"_id":"b52c4b083bbd5743be6758a52935467d","slug":"the-theoretical-and-experimental-30-points-to-70-points-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 अंक का सैद्धांतिक और 30 अंक का होगा प्रयोगात्मक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 अंक का सैद्धांतिक और 30 अंक का होगा प्रयोगात्मक
ब्यूरो /अमर उजाला, रामनगर।
Updated Tue, 22 Sep 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने अन्य प्रयोगात्मक विषयों की भांति लेखाशास्त्र को भी रूप दे दिया है। वर्ष 2017 से लेखाशास्त्र विषय सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक और प्रयोगात्मक परीक्षा 30 अंक की होगी।
विज्ञापन
जबकि पूर्व में यह विषय सैद्धांतिक परीक्षा 80 अंक और प्रयोगात्मक 20 अंक की थी। सोमवार को परिषद एनेक्सी सभागार में आयोजित कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो विषय विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
शोध अधिकारी शेखर बलोदी, मनोज पाठक ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्तमान में चलित कक्षा 11 एवं 12 लेखाशास्त्र विषय की परीक्षा योजना का अन्य विषयों के अनुरूप एकरूपता एवं इकाईवार अंक विभाजन के बारे में बताया।
विज्ञापन
बोर्ड के अपर सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि वर्ष 2017 से लेखाशास्त्र विषय की सैद्धांतिक परीक्षा 70 अंक व प्रयोगात्मक 30 अंक का हो जाएगा।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी विपिन चंद्र उप्रेती, प्रवक्ता रामेंद्र कुमार ओझा, अनिल कुमार, हरीश गिरी, गोविंद सिंह रावत समेत कई मौजूद थे।