फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The taste of technology will give the fruits the sweetness of Netherlands

Nainital News: नीदरलैंड के नुस्खे से बढ़ेगी कुमाऊं के फलों की मिठास

Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 15 Sep 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
The taste of technology will give the fruits the sweetness of Netherlands
नीदरलैंड में पेड़ पर इस तरह लगे फलों की वैरायटी यहां तैयार की जाएगी। स्रोत:विभाग
हल्द्वानी। कुमाऊं में अब यूरोपीय देशों की तकनीक से फलों की वैरायटी तैयार की जाएगी। यह कवायद पूरी होने के बाद प्रदेश में ही विश्वभर में अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध फल खाने के लिए मिलेंगे। नीदरलैंड के एक्सपर्ट यहां उद्यान विभाग के साथ मिलकर रानीखेत के चौबटिया गार्डन में सेब, चेरी, नाशपाती व अखरोट का उत्पादन करेंगे। इससे जहां पलायन कम होगा वहीं किसानों के लिए आय के नए स्रोत भी खुलेंगे।
विज्ञापन

केंद्र व राज्य सरकार की ओर से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत नीदरलैंड सरकार से उद्यान के क्षेत्र में नई तकनीकें विकसित करने के क्रम में यह कवायद की जा रही है। नीदरलैंड से पहुंची टीम दो बार रानीखेत का दौरा कर चुकी है। एक्सपर्ट यहां समुद्र तल से पांच से छह हजार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जलवायु के हिसाब से फलों की वैरायटी तैयार करने की कोशिश में जुटे हैं। इसके लिए प्लांटेशन के साथ ही सेंटर तैयार किया जाएगा। इसके जरिये किसानों को नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन




यूरोपीय देशों के फलों की वैरायटी तैयार की जाएगी। इसके लिए एक्सपर्ट की टीम यहां का दौरा कर चुकी है। पहले प्लांटेशन किया जाएगा, इनमें से ऐसी वैरायटी को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे राज्य के किसानों की आय बढ़े। - सुरभि, समन्वयक हार्टीकल्चर टेक्नोलॉजी मिशन, उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन




उद्यान निदेशक व मिशन निदेशक के अथक प्रयास से यूरोपीय तकनीक का यहां के किसानों को लाभ मिलेगा। इस तकनीक को अपनाने के लिए किसानों को जागरूक कर फल उत्पादन के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस तकनीक से कम जगह पर अधिक उत्पादन हो सकेगा। नारायण सिंह राणा, बागवानी सहायक, उत्कृष्टता राजकीय उद्यान चौबटिया, रानीखेत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed