फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The taps of the poor are dry of clean water.

Nainital News: गरीबों के नलों में शुद्ध पानी का सूखा

Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 17 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
The taps of the poor are dry of clean water.
वार्ड-14 टनकपुर रोड के लोग दूषित पेयजलापूर्ति से परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हल्द्वानी। घर-घर शुद्ध जल पहुंचाने के लिए सरकार करोड़ों की योजनाएं बना रही है लेकिन शहर में लोग दूषित पानी पीने को विवश हैं। वार्ड-14 टनकपुर रोड में नलों में मटमैला पानी आ रहा है। इस वार्ड में अधिकतर लोग गरीब और मजदूर वर्ग के हैं।
शहर में करीब 40 साल पुरानी पेयजल लाइनों से आपूर्ति हो रही है। जीर्णशीर्ण हो चुकी इन लाइनों से अब दूषित पानी घरों तक पहुंचा रहा है। इससे बुजुर्गों और बच्चों के बीमार होने का खतरा बना हुआ है। जल संस्थान की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पिछले दिनों राजपुरा और गांधीनगर में भी इस तरह की समस्या सामने आ चुकी है।
विज्ञापन


---
वीडियो वायरल होते ही दौड़े-दौड़े पहुंचे अफसर
शुक्रवार की सुबह दूषित पानी का वीडियो वायरल होने के बाद जल संस्थान के एई रवींद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नालियों से जा रहे कनेक्शनों की जांच की। एई ने बताया कि जांच के दौरान कुछ उपभोक्ताओं के कनेक्शन टूटे मिले हैं। उन्हें ठीक किया गया है। राजपुरा में सीवरेज कार्य के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। यही लाइन टनकपुर रोड वार्ड में भी जाती है। संभवत इसी वजह से मटमैला पानी आ रहा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
गौला वाली लाइन में लगातार गंदा पानी आ रहा है। इससे दुर्गंध भी आ रही है। इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। - कमल सिंह रौतेला

नलों में गंदा पानी आ रहा है। बीमारी न हो इसलिए पानी को उबालकर पी रहे हैं। जर्जर हो चुकी लाइनों को बदला जाना चाहिए। - आनंद कुमार कश्यप
पहले तो पानी नहीं आता जब आता भी है तो साफ नहीं। बच्चे समय से स्कूल नहीं जा पाते, कपड़े धोने और नहाने जैसे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। - भगवती देवी


---
टनकपुर रोड क्षेत्र में दो ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जा रही है। इस पानी में कोई शिकायत नहीं है। गौला वाली लाइन को चेक कराया जा रहा है। नई लाइन का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। - आरएस लोशाली, अधिशासी अभियंता जल संस्थान

फोटो कैप्शन- टनकपुर रोड वार्ड-14 में शुक्रवार की सुबह नलों में इस तरह पहुंचा दूषित जल। स्रोत: जागरूक उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed