{"_id":"68f91dfe4ebe9decd7024d57","slug":"the-sweetness-of-relationships-added-to-the-charm-of-the-market-sisters-indulged-in-intense-shopping-haldwani-news-c-8-1-hld1029-657900-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रिश्तों की मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रिश्तों की मिठास ने बढ़ाई बाजार की रौनक, बहनों ने की जमकर खरीदारी
विज्ञापन
हल्द्वानी। भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक पर्व भाईदूज से एक दिन पहले बुधवार को शहर के बाजारों में रौनक नजर आई। पूरे दिन बाजार में खरीदारों की भीड़ रही। मिठाई, गिफ्ट, साड़ी और पूजा सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही।
शहर के तिकोनिया, बरेली रोड, नैनीताल रोड और मुखानी स्थित बाजार में बहनों ने तिलक की थाल सजाने के लिए रंग-बिरंगी सामग्री, मिठाई और उपहार खरीदे। त्योहार के लिए महिलाओं और युवतियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर कतारें लगी रहीं।
स्थानीय निवासी ज्योति जोशी ने कहा कि भाईदूज सिर्फ एक रस्म नहीं बल्कि रिश्तों की मिठास को और गहरा करने का दिन है। मेघा बिष्ट कहती हैं कि हम अपने भाई को इस दिन विशेष उपहार देते हैं।