{"_id":"580a69dc4f1c1b722b704424","slug":"the-survey-began-in-colonies-of-ramnagar-buildings","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर की कॉलोनियों में शुरू हुआ भवनों का सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर की कॉलोनियों में शुरू हुआ भवनों का सर्वेक्षण
अमर उजाला ब्यूरो रामनगर
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Home
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी छोर पर बसी कॉलोनियों के नियमितीकरण की कार्यवाही करते हुए जिला प्रशासन ने काबिज लोगों की सूची बनाने का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पंपापुरी में पटवारी हरीश यादव ने वर्ग दस क की जमीनों पर काबिज लोगों के नाम दर्ज करने की शुरुआत की।
विज्ञापन
डीएम दीपक रावत के निर्देश पर एसडीएम पारितोष वर्मा ने तहसीलदार को पंपापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुर, कौशल्यापुरी में स्थित भूमि का विस्तृत सर्वेक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। 22 दिन लंबे आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री ने यहां वर्ग दस क श्रेणी की जमीनों के नियमितीकरण के निर्देश राजस्व सचिव को दिए थे।
विज्ञापन
लोगों ने इस कार्यवाही का स्वागत किया है। गौरतलब है कि नगर की चार कॉलोनियों को वर्ष 2008 में नगरपालिका सीमा में शामिल किया गया था, लेकिन यहां की जमीनें राजस्व अभिलेख के वर्ग दस क की भूमि होने के कारण लोगों के आवासीय भवनों का मालिकाना हक़ नहीं मिल पा रहा था।
विज्ञापन
इसको लेकर स्थानीय लोगों ने पिछले दिनों अनशन किया था, जिसके बाद डीएम रावत ने यहां काबिज लोगों के नियमितीकरण की सिफारिश उत्तराखंड शासन से की थी। शासन स्तर पर इसको लेकर कवायद की जा रही है और निकट भविष्य में इसको लेकर जीओ जारी होने की संभावना है।
वहीं इसको लेकर जिला स्तर पर कार्यवाही करते हुए डीएम ने भूमि, भवनों का विस्तार से सर्वे करने के निर्देश दिए हैं। हल्का पटवारी हरीश यादव ने बताया कि कब्जेदारों से आधार संख्या एवं कब्जे की तिथि का प्रमाण उपलब्ध कराने को कहा जा रहा है।
एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि सर्वेक्षण कार्य के लिए टीम तैनात की गई है। जिनसे शीघ्र ही रिपोर्ट देने को कहा गया है।