फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   student climbed on the roof of the railway compartment and got hit by the high tension line in haldwani

Haldwani: रेल के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया, जमीन पर गिरने से चोट आई; भर्ती

Tue, 11 Feb 2025 11:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 11:47 AM IST
सार

हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
student climbed on the roof of the railway compartment and got hit by the high tension line in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी-काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र रोहित डसीला (20) हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले के गंणाई गंगोली बनकोट निवासी लक्ष्मण सिंह का पुत्र रोहित अपराह्न करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। फिर वह वहां खड़ी ट्रेन के एक कोच पर चढ़ गया। उसका दायां हाथ ट्रैक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ धुआं उठा और रोहित झुलसकर जमीन पर गिर गया। हादसा होते ही जीआरपी ने पहले एंबुलेंस 108 से संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर जीआरपी कर्मी अनिल कुमार व राजकुमार निजी वाहन से रोहित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी एसओ नरेश कोहली ने बताया कि युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वह शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान में बीफार्मा का छात्र है। बताया गया कि वह अवसाद में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैमरे में कैद हुआ हादसा
हादसा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें युवक सीधे कोच की छत पर जाता नजर आ रहा है और कुछ ही पल में उसके साथ हादसा हो गया। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने फुटेज में यह घटनाक्रम देखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed