फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The student reached Haldwani MBPG College with a country-made pistol

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनावी बवाल: छात्र देसी तमंचा लेकर पहुंचा, उपाध्यक्ष प्रत्याशी को जान से मारने की

Wed, 09 Sep 2026 02:19 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 09 Sep 2026 02:19 PM IST
सार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार के दौरान एक छात्र देसी तमंचा लेकर पहुंचा और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने उन्हें नामांकन वापस लेने और समर्थकों को प्रचार न करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन
The student reached Haldwani MBPG College with a country-made pistol
कॉलेज में तमंचा लेकर घुसा छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज में चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान बुधवार को एक छात्र कॉलेज में देसी तमंचा लेकर पहुंचा। उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी वशिष्ठ कुमार ने बताया कि प्रचार के दौरान आरोपी उनके पास पहुंचा और तमंचा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। साथ ही चुनाव में नामांकन वापस लेने और उनके समर्थकों को प्रचार प्रसार न करने का दबाव भी बनाया।

विज्ञापन


मामले में वशिष्ठ कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि तमंचा लाने वाले युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से सीसीटीवी फुटेज भी मांगी गई है। जांच व तथ्यों के आधार पर जल्द आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed