फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The student lost 27 thousand rupees online in the affair of callgirl, police started investigation on Tahir of Kichha resident student

कॉलगर्ल के चक्कर में छात्र ने ऑनलाइन 27 हजार रुपये गंवाए,किच्छा निवासी छात्र की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
The student lost 27 thousand rupees online in the affair of callgirl, police started investigation on Tahir of Kichha resident student
प्रतीकात्मक फोटो।
नैनीताल। कॉलगर्ल के चक्कर में एक छात्र से ऑनलाइन 27 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित छात्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार किच्छा निवासी छात्र सोमवार को परीक्षा देने के लिए नैनीताल आया था। इसी दौरान उसने इंटरनेट पर मिले एक फोन नंबर पर बात की। बातों ही बातों में छात्र ने कॉलगर्ल की मांग कर डाली। इसके बाद छात्र से ठग ने रुपये मांगे, जिसके बाद छात्र ने पहली बार में एक हजार रुपये, फिर चार हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।
इसके बाद फिर से छात्र को कॉल कर 10 हजार कोडिंग चार्ज और 10 हजार रुपये सिक्योरिटी जमा करने को कहा। साथ ही कहा कि वह कॉलगर्ल कमरे में आकर वापस कर देगी। इसके बाद छात्र ने 20 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी छात्र से पुलिस सेफ्टी के नाम पर 10 हजार रुपये और मांगे गए तो उसने देने से मना कर दिया और अपने 27 हजार वापस देने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद ठग ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित छात्र कोतवाली में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। एएसआई सत्येंद्र गंगोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed