{"_id":"605903998ebc3ee61d7ceee4","slug":"the-storm-blew-electricity-no-water-was-also-found-haldwani-news-hld4191967164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी ने उड़ाई बिजली, पानी भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी ने उड़ाई बिजली, पानी भी नहीं मिला
विज्ञापन
जल संस्थान में पानी की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते राजपुरा क्षेत्र के लोग। अमर उजाला
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। सोमवार की देर शाम आई आंधी के साथ ही ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में बिजली गुल हो गई। 33 केवी लाइन का जंपर टूटने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर उपकेंद्र से निकलने वाले सभी फीडर ठप हो गए। 20 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
नैनीताल रोड, रामपुर रोड, राजपुरा आदि क्षेत्रों में देर रात तक बिजली बाधित थी। भट्ट कालोनी, शिव पार्वती विहार, सद्भावना कालोनी, ऊंचापुल, कुसुमखेड़ा, ब्लाक आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बारबार बाधित होती रही। दूसरी ओर 33/11 केवी उपकेंद्र से बेलबाबा, देवलचौड़, खन्ना फार्म, जज फार्म और टीपी नगर फीडर निकलते हैं। 33 केवी लाइन का जंपर टूटने के कारण टीपी नगर उपकेंद्र रात साढ़े आठ बजे ठप हो गया। उपखंड अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी देर रात तक लाइन की पेट्रोलिंग कर जंपर कहां टूटा है इसको खोजने में जुटे हुए थे।
खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान में प्रदर्शन
हल्द्वानी। राजपुरा पड़ाव में पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस जिला महामंत्री हेमंत साहू के नेतृत्व में खाली बर्तनों के साथ जलसंस्थान दफ्तर में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि राजपुरा में दो-दो नलकूप होने के बावजूद लंबे समय से पेयजल का संकट बना हुआ है। प्रदर्शन करने वालों में कृष्णा देवी, पंकज कश्यप, सुनीता देवी, साहिल राज, अरविंद शर्मा, रामदेई, निशा देवी, नैना कश्यप आदि थे।