{"_id":"6a0773edd87388bbbc019a91","slug":"the-ssp-placed-special-focus-on-fitness-and-weapon-handling-during-the-parade-nainital-news-c-238-1-shld1020-125939-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: परेड में फिटनेस और वेपन हैंडलिंग पर एसएसपी का रहा विशेष फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: परेड में फिटनेस और वेपन हैंडलिंग पर एसएसपी का रहा विशेष फोकस
Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। पुलिस लाइन में आयोजित परेड में अनुशासन, फिटनेस और वेपन हैंडलिंग पर एसएसपी का विशेष फोकस रहा। एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस जवानों की शारीरिक क्षमता, ड्रिल और शस्त्र संचालन का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित परेड में जिले के थाना प्रभारियों, पुलिस लाइन, फायर सर्विस, सीपीयू, यातायात पुलिस, महिला पुलिस टोली, आर्म्ड पुलिस, नागरिक पुलिस, डॉग स्क्वाॅयड और बम स्क्वाॅयड ने प्रतिभाग किया। जवानों को परेड ड्रिल, शस्त्र संचालन और आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया से संबंधित अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिस बल की कार्यकुशलता, अनुशासन और आपसी सामंजस्य का भी आकलन किया गया। एसएसपी ने वेपन हैंडलिंग प्रयोगशाला का निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में महिला कांस्टेबल पूनम राणा और अनुराधा रौकली के साथ हेड कांस्टेबल परमजीत, कांस्टेबल धनी चंद, अजय त्रिकोटी, अनीश राणा, विशन, टीपी मनोज पंत, जेडी सिंह, मो. सादिक, हिमांशु गुणवंत व हीरा राणा शामिल रहे।