फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The spark lit the stove home

चूल्हे की चिंगारी ने जलाया घर

Thu, 12 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 12 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी ने फेरी लगाकर सब्जी बेचने वाले की झोपड़ी जला दी। आग में बच्चों की किताबें, राशन, कपड़े और नकदी जलकर राख हो गई। सीपीयू की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। आग में सब कुछ खो चुका परिवार अब रात बिताने की जगह तलाश रहा है।
विज्ञापन


मूल रूप से बरेली जिला मूलगंज निवासी खेमपाल मौर्या मानपुर पश्चिम निवासी मदन सिंह नेगी के यहां करीब आठ साल से पल्लेदारी करते हैं। यहीं खेतों में उसने रहने के लिए झोपड़ी बनाई है। साल भर पहले मदन सिंह ने खेती को ठेके में दिया, इसके बाद खेमपाल ठेले में सब्जी की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करने लगा।
विज्ञापन


बुधवार सुबह नौ बजे खेमपाल खेत में जानवरों को भगाने चला गया। पत्नी रामश्री खाना बनाकर पास के खेत में गुड़ाई करने लगी। इसी दौरान उसे झोपड़ी में आग की लपटें दिखीं। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। शोर सुनकर रामपुर रोड पर गश्त कर रही सीपीयू भी वहां पहुंच गई और फायर बिग्रेड को सूचना दी। खेमपाल के अनुसार चूल्हे की चिंगारी से झोपड़ी में आग लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग से घर में रखा बिस्तर, जेवर, कपड़े, बर्तन के साथ ही करीब दस कुंतल गेहूं, 15 कुंतल धान, तीन साइकिल, कंप्यूटर और भतीजे की शादी के लिए रखे बीस हजार की नकदी के साथ ही फसल का चालीस हजार रुपये भी जल गए। उनके भतीजे प्रेम मौर्या की 16 मई को शादी होनी है। 


बच्चों की किताबें भी आग में जली
हल्द्वानी। खेमपाल के तीन बेटे देवलचौड़ स्कूल में दसवीं, नवीं और पांचवीं में पढ़ते हैं। आग में उनकी किताबें, स्कूल बैग और ड्रेस भी जल गए। बड़े बेटे की पढ़ाई के लिए कुछ समय पूर्व जोड़ा गया कंप्यूटर और तीन साइकिल भी जलकर राख हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed