फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The son of the district worker of RSS committed suicide by slitting his throat with a knife in haldwani

UK NEWS: RSS के जिला कार्यवाह के बेटे ने चाकू से गला रेतकर दी जान, वीडियो बनाया; खुदकुशी की खुद बताई वजह

Tue, 09 Sep 2025 12:13 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Sep 2025 12:13 PM IST
सार

आरएसएस के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे सजल जोशी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहुलूहान हालत में परिजन सजल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
The son of the district worker of RSS committed suicide by slitting his throat with a knife in haldwani
सजल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के जिला कार्यवाह राहुल जोशी के बेटे सजल जोशी ने चाकू से अपना गला रेत लिया। लहुलूहान हालत में परिजन सजल को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सजल अपनी बीमारियाें से परेशान था। सुसाइड से पहले उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन

हीरानगर निवासी 24 वर्षीय सजल जोशी ने बीबीए की पढ़ाई की है। वह टेनिस टेबल का अच्छा खिलाड़ी था। उसके पिता राहुल जोशी आरएसएस के जिला कार्यवाह और शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी हैं। मां गढ़वाल के गोपेश्वर कॉलेज में प्रोफेसर हैं। पुलिस के अनुसार सोमवार शाम चार बजे सजल अपने कमरे में था। वहां उसने एक वीडियो बनाकर अपने यू-ट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो में युवक अपनी बीमारियों से परेशान होने की बात कह रहा था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया और कमरे में ही चाकू से अपना गला रेत दिया। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन तत्काल उसे लेकर एसटीएच पहुंचे लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

विज्ञापन

 

युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। - प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी

अस्पताल व मोर्चरी में जुटे कई लोग
जैसे ही भाजपा व संघ के लोगों को राहुल के बेटे की मौत की खबर लगी। हर कोई अस्पताल पहुंच गया। इसके बाद मोर्चरी में लोगों की भीड़ जुट गई। राहुल की डबडबाती आंखों को देख लोग भी भावुक होकर उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed