फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The smell of flowers will attract tourists on the lake shore

Nainital News: झील किनारे सैलानियों को लुभाएगी फूलों की महक

Tue, 05 Nov 2024 03:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 05 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
The smell of flowers will attract tourists on the lake shore
भीमताल के डांठ स्थित पार्क में महिलाओं ने फूल की नर्सरी शुरू की
भीमताल (नैनीताल)। देश-विदेश से भीमताल घूमने आने वाले सैलानियों को अब भीमताल के डांठ पर स्थित पार्क में फूलों की खुशबू अपनी ओर आकर्षित करेगी। डांठ पर स्थित सिंचाई विभाग के पार्क पर महिला समूहों की ओर से फूलों की खेती की जाएगी। इसके लिए महिला समूहों की ओर से फूलों की बागवानी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अपर परियोजना निदेशक चंद्रा फर्त्याल ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चंद्रा ने बताया कि पार्क में फूलों की बागवानी का जिम्मा अब महिला समूहों की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्क में फूलों की नर्सरी तैयार की जाएगी। पार्क में फूल लगे होने से सैलानी भी पार्क में आ सकेंगे। सैलानियों को फूलों की खेती की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही फूलों की मार्केटिंग के लिए बाजार भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे महिलाओं के समूहों की आजीविका बढ़ेगी और फूलों की खेती से भीमताल को पर्यटन के क्षेत्र में भी पहचान मिलेगी। एपीडी ने ब्लॉक मिशन प्रबंधक लता सुयाल और एरिया को-आर्डिनेटर हर्षिता को समय-समय पर भ्रमण कर महिला समूहों को हरसंभव सहयोग करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed