फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The singer told to get out of the bus when the conductor

जब कंडक्टर ने गायक को बस से उतरने को कहा

Sat, 12 Nov 2016 01:27 AM IST
तृप्ति भंडारी
तृप्ति भंडारी Updated Sat, 12 Nov 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
The singer told to get out of the bus when the conductor
उत्तराखंड रोडवेज बस

हल्द्वानी से देहरादून जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस में सवार दिनेश नेगी के पास पैसे नहीं थे और एटीएम भी बंद थे। कंडक्टर उन्हें जबरन बस से उतारने लगा तो बस में सवार एक अन्य यात्री ने इंसानियत दिखाते हुए उनके  टिकट के पैसे दिए। टिहरी के दिनेश इन दिनों गायकी में पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मुख्य रूप से वह पहाड़ी गाने गाते हैं।

विज्ञापन


मामला बृहस्पतिवार का है। दिनेश नेगी को हरिद्वार से जालंधर जाना था। पर वह गलती से काठगोदाम की ट्रेन में सवार हो गए। काठगोदाम पहुंचने पर टीटी ने पकड़ लिया। उनके पास जितने पैसे थे वो चालान भरने में चले गए। हल्द्वानी पहुंचने पर दिनेश के पास पैसे नहीं बचे और एटीएम भी बंद थे।
विज्ञापन


दिनेश ने बताया वह मजबूरी में बिना पैसे के ही बस में बैठ गए। उन्होंने कहा ‘मैंने सोचा कि आगेे कहीं एटीएम खुला होगा या हरिद्वार पहुंचकर भाई से पैसे मंगवाकर कंडक्टर को दे दूंगा पर कंडक्टर नहीं माना’। बाकी यात्री भी अपने समय के बारे में सोचते हुए उन्हें उतरने को बोलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मजबूरी भी नहीं समझी। इस पर नजीबाबाद जा रहे हल्द्वानी निवासी मोहम्मद आजम ने सबके खिलाफ जाकर उनके टिकट के पैसे दिए और उनकी मदद की। आजम ने कहा कि परेशानी किसी को भी हो सकती है इसलिए सबकी मदद करनी चाहिए।


दिनेश ने बताया कि यू ट्यूब पर उनकी एक एलबम आई है और जल्द ही दूसरी एलबम भी आने वाली है। मो. आजम हल्द्वानी में दुकानदार है। मदद करने पर आजम का धन्यवाद करते हुए दिनेश ने कहा कि बस में कई यात्री थे पर कोई उनकी मदद को कोई आगे नहीं आया। उन्होंने कहा वह आजम को कभी नहीं भूलेंगे और खुद भी आजम की तरह जरूरतमंदों की मदद करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed