फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The showpiece of the district hospital, digital x-ray machine

जिला अस्पताल की डिजिटल एक्सरे मशीन बनी शोपीस

Thu, 24 Nov 2016 01:28 AM IST
भूपेंद्र मोहन रौतेला
भूपेंद्र मोहन रौतेला Updated Thu, 24 Nov 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
The showpiece of the district hospital, digital x-ray machine
xray machine - फोटो : अमर उजाला

पहले से ही सीटी स्केन, एमआरआई की कमी से जूझ रहे नैनीताल के बीडी पांडे जिला अस्पताल में अब विदेश में बनी डिजिटल एक्सरे मशीन भी शोपीस बन चुकी है। मशीन में फिल्म न होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन अब साधारण मशीन के ही सहारे जैसे-तैसे काम चला रहा है। खास बात यह है कि साधारण मशीन में चेस्ट के साथ ही हाथ, पांव के ही एक्सरे हो सकते हैं अन्य एक्सरे करने की क्षमता इस मशीन में नहीं है।
विज्ञापन


क्यूरा में निर्मित डीआरवाई पीआरओ 793 मॉडल की इस डिजिटल एक्सरे मशीन को स्वास्थ्य विभाग ने 97.29 लाख रुपए में खरीदा था। नैनीताल जिला अस्पताल में यह मशीन नौ दिसंबर 2008 से काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2013 से उसकी सर्विसिंग भी नहीं हो पाई है उसके बाद भी इन वर्षों में कई बार मशीन खराब भी हुई लेकिन उसे ठीक करा लिया गया लेकिन अब हालत यह है कि इस विदेशी मशीन की फिल्म भारत में उपलब्ध नहीं है, जिसकी वजह से यह काम नहीं कर पा रही है।

अस्पताल के वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. आरके वर्मा की मानें तो डिजिटल एक्सरे मशीन की फिल्म नहीं मिलने से वास्तव में परेशानी हो रही है। बोले कि वह एक्सरे मशीन की फिल्म को लेकर काफी गंभीर हैं।

इसके लिए दवा कंपनी के फिल्म वितरक से पत्र व्यवहार किया गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि इस विदेशी कंपनी की फिल्म भारत में बनना ही बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि अगर मशीन का फिल्म प्रिंटर बदल दिया जाए तो वह काम कर सकती है।

डॉ. वर्मा के मुताबिक मशीन की फिल्म खत्म होने की सूचना उन्होंने लिखित रूप से 22 अक्तूबर को ही पीएमएस को दे दी है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ऑफ सीजन है। इसके बावजूद डिजिटल एक्सरे मशीन से संबंधित 10 से 12 लोग रोजाना आते हैं।

उन्होंने कहा कि 60 एमएम वाली दूसरी साधारण एक्सरे मशीन से केवल चेस्ट, हाथ, पैर के ही एक्सरे हो सकते हैं अन्य के नहीं। बोले कि डिजिटल एक्सरे मशीन से लोगों को रिपोर्ट तो देख सकते हैं पर फिल्म नहीं दे सकते हैं।


मामला मेरे संज्ञान में है। मैं लगातार विभाग की निदेशक से इस मामले में पत्र व्यवहार कर रही हूं। मेरा प्रयास है कि किसी भी स्तर से यह मशीन जल्द ठीक हो जाए इसके लिए में प्रयासरत हूं ताकि मरीजों को परेशानी न उठानी पड़े।

- डॉ. तारा आर्या, पीएमएस, बीडी पांडे जिला अस्पताल नैनीताल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed