फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The shooting happened to take revenge for the slap in haldwani

Haldwani News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए हुआ गोलीकांड, 23 जून की घटना के सात आरोपी भेजे गए जेल

Sat, 28 Jun 2025 01:33 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 28 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

बिड़ला स्कूल के पास 23 जून को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रोहित मंडेला समेत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। छह अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
The shooting happened to take revenge for the slap in haldwani
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

हल्द्वानी शहर के प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड स्थित बिड़ला स्कूल के पास 23 जून को हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी रोहित मंडेला समेत सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। छह अन्य हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक रोहित को कुछ दिन पूर्व थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए यह घटना हुई।

विज्ञापन

एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि मामले में दो दिन बाद रामपुर रोड स्थित चांदनी चौक बल्यूटिया आनंदपुर निवासी जितेंद्र सिंह मेहरा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि 23 जून को शाम साढ़े सात बजे जितेंद्र का छोटा भाई हरीश मेहरा अपने साथी नीरज भगत, भूपेंद्र सिंह बोरा व गणेश सिंह दरम्वाल के साथ कार से छड़ायल की तरफ जा रहा था। कार नीरज चला रहा था। तीनतास प्रेमपुर लोश्ज्ञानी रोड को क्रास करते ही घात लगाए बैठे रोहित मंडोला उर्फ राजा व उसके 12-15 हथियारबंद साथियों ने कार पर हमला कर दिया। हरीश, भूपेंद्र व गणेश से मारपीट की गई। इसी बीच रोहित मंडोला ने पिस्टल निकालकर हरीश पर फायर झोंक दिया। गोली बीचबचाव कर रहे भूपेंद्र को लग गई। इसी बीच रोहित ने दूसरा फायर भी भूपेंद्र पर झोंक दिया।

विज्ञापन

एसपी सिटी ने बताया कि मोबाइल सर्विलांस और दर्जनों सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रोहित मंडोला समेत सात आरोपियों को कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बेलबाबा मंदिर से आगे वन विभाग चेक पोस्ट के पास जंगल से गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्टल, दो मैगजीन व एक कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी विवाद की वजह
पुलिस के मुताबिक रामपुर रोड क्षेत्र पर करीब 20 दिन पहले क्रिकेट मैच के दौरान हरीश और रोहित के बीच विवाद हो गया था। वहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और इसी दौरान हरीश ने रोहित को थप्पड़ जड़ दिया था। इससे रोहित के कान में चोट आई थी। इसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए रोहित ने हरीश को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था।

ये हुए गिरफ्तार
रोहित मंडोला उर्फ राजा मंडोला (21 वर्ष) निवासी हरीपुर लालमणि नवाड़, प्रियांशु बिष्ट उर्फ हन्नु बिष्ट (19 वर्ष) व विशाल बिष्ट (23 वर्ष) निवासी करायल जौलासाल, जीवन बिष्ट उम्र (19 वर्ष) निवासी छड़ायल सुयाल हिमालयन कॉलोनी, उज्जवल परगाई (24 वर्ष) निवासी जीतपुर नेगी, अक्षय रंगवाल उर्फ अक्कू (22 वर्ष) निवासी हल्दूपोखरा नायक व संदीप कुमार (19 वर्ष) निवासी देवलचौड़ शामिल हैं।

चार आरोपियों पर विभिन्न थानों में पहले से दर्ज हैं मुकदमे
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि दोनों गुटों के युवकों के गांव आसपास हैं। दोनों में वर्चस्व की लड़ाई बनी रहती है। गिरफ्तार किए गए आरोपी बेहद शातिर हैं। मुख्य आरोपी रोहित मंडोला के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में मुकदमा दर्ज है। उज्जवल परगाई के खिलाफ लालकुआं व बनभूलपुरा थाने, विशाल बिष्ट पर हल्द्वानी कोतवाली व संदीप के खिलाफ लालकुआं कोतवाली में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed