{"_id":"e0977a5c3ad1e5245d6f026bff725e50","slug":"the-sharp-fall-in-temperature-cold-enhanced-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान में भारी गिरावट, ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान में भारी गिरावट, ठंड बढ़ी
अमर उजाला/ब्यूरो/ हल्द्वानी।
Updated Sat, 24 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही रात के वक्त ठंड बढ़ गई है। डाक्टरों ने ठंड से बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एचएस कुशवाहा के मुताबिक पिछले तीन दिन पूर्व अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.0-18.0 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान स्थिर है लेकिन न्यूनतम तापमान में करीब 5-6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। एकाएक न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते ठंड भी बढ़ गई है।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 52 फीसदी रही।
रविवार को अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इधर, वरिष्ठ फिजीशियन डा. नीलांबर भट्ट ने बताया कि ठंड बढ़ने से डेंगू रोक के मामलों में कमी आएगी। बच्चों में सर्दी, जुकाम की शिकायत हो सकती है। रात के समय सिर ढककर और पूरी तरह ओढ़कर सोएं।