फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The Season of Chaos in Nainital Shows No Signs of Ending.

Nainital News: नैनीताल में खत्म नहीं हो रहा अव्यवस्थाओं का सीजन

Wed, 03 Jun 2026 12:41 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 03 Jun 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The Season of Chaos in Nainital Shows No Signs of Ending.
नैनीताल। जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के निर्देशों के बावजूद रूसी बाईपास पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। जिला पंचायत की ओर से बनाए जा रहे 12 सार्वजनिक शौचालय अब तक अधूरे पड़े हैं। हिलांस कैंटीन से आगे रोशनी की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इन शौचालयों के लिए लोहे का ढांचा तो खड़ा है लेकिन अधिकतर में सीटें, दीवारें और पिट नहीं बने हैं। सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। पर्यटन सीजन से पहले व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी ने दिए थे। रूसी बाईपास में एक साल से अधिक समय से नालियों की सफाई नहीं हुई है। अधिकतर नालियां खुली हैं जिससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। वार्ड सदस्य देवेंद्र सिंह ने नालियों की सफाई और मजबूत जालियां लगाने की मांग की थी। हालांकि, ये जालियां अब तक नहीं लग पाई हैं।
विज्ञापन




प्रशासन को व्यवस्थाओं की याद ठीक पर्यटन सीजन से कुछ दिन पहले आती है। समय कम होने से व्यवस्थाएं अधूरी रह जाती हैं। - हिमांशु पांडे, क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन


प्रशासनिक बैठकों में बार-बार निर्देश दिए गए। विभागीय अधिकारियों की ओर से निरीक्षण भी हुए लेकिन विभाग समय पर कार्य पूरा करने में विफल रहा। - कमला जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। व्यवस्थाएं सही नहीं पाए जाने पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा। नवाजिश खलीक, एसडीएम, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed