{"_id":"b1b590496d293095d391b6b4bab2c998","slug":"the-school-has-961-gradation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं मंडल में 961 स्कूलों का हुआ कोटिकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं मंडल में 961 स्कूलों का हुआ कोटिकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं मंडल में माध्यमिक शिक्षा के तहत 961 स्कूलों में कोटिकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है। मंगलवार को आयुक्त कुमाऊं अवनेंद्र सिंह नयाल की अध्यक्षता में स्कूलों के कोटिकरण को अंतिम रूप दिया गया। इसमें पुरुष शाखा के 843 और महिला शाखा के 118 स्कूल शामिल हैं।
विज्ञापन
अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा सुषमा सिंह ने बताया कि पूर्व में कुछ विसंगतियां सामने आने के बाद फिर से जनपदीय समितियों से कोटिकरण ठीक किए जाने के निर्देश दिए गए थे। जिलों की ओर से स्कूलों का कोटिकरण पूरा कर लेने के बाद सूची मंडलीय कार्यालय को भेजी गई। मंडल स्तर पर कोटिकरण की बैठक करने के बाद आयुक्त कुमाऊं मंडल की अध्यक्षता में स्कूलों के कोटिकरण की सूची को अंतिम रूप दे दिया गया है। सूची को जल्द ही विभागीय वेबसाइट में अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एडी सुषमा सिंह के मुताबिक मंडल में पुरुष शाखा के तहत 843 स्कूलों का कोटिकरण किया गया है, जिसमें ए श्रेणी में 47, बी में 114, सी में 109, डी में 318, ई में 176 तथा एफ श्रेणी में 79 स्कूल शामिल हैं। इसी प्रकार महिला शाखा के तहत 118 स्कूलों में से ए श्रेणी में 9, बी में 12, सी में 24, डी में 35, ई में 31 एवं एफ श्रेणी में 7 स्कूलों को रखा गया है। उन्होंने कहा कि एबीसी (एक्स) को सुगम एवं डीईएफ (वाई) को दुर्गम श्रेणी मेें विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
पुरुष शाखा
क्रमांक ग्रेडिंग स्कूलों की संख्या
1. ए 47
2. बी 114
3. सी 109
4. डी 318
5. ई 176
6. एफ 79
.................................................................
योग 843
महिला शाखा
क्रमांक ग्रेडिंग स्कूलों की संख्या
1. ए 09
2. बी 12
3. सी 24
4. डी 35
5. ई 31
6. एफ 07
.........................................................
योग 118