फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The school asked the parents, tell which vaccine was given when the child was born

स्कूल ने अभिभावकों से पूछा, बताओ बच्चे के पैदा होने पर कौन- कौन सी वैक्सीन लगवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
The school asked the parents, tell which vaccine was given when the child was born
हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल के बच्चों के दाखिले के लिए बनाए गए अजीबोगरीब नियमों ने अभिभावकों को चक्करघिन्नी बना दिया है। स्कूल वाले अभिभावकों से पूछे रहे हैं कि बच्चे के पैदा होने पर कौन-कौन से टीके लगवाए थे, इसका प्रमाण लाएं। बच्चे का मेडिकल सर्टिफिकेट भी मांगा जा रहा है।
विज्ञापन

वैसे तो सरकारी और निजी सभी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हो गईं लेकिन कुछ पब्लिक स्कूलों में नए शिक्षा 2021-22 सत्र में बच्चों के एडमिशन की प्रक्रिया अभी भी चल रही है। नैनीताल रोड स्थित प्रमुख संस्था से जुड़े एक स्कूल में बच्चों के दाखिले की हरी झंडी मिलने पर कई अभिभावक पहुंच रहे हैं। अभिभावकों को स्कूल के नए नियमों ने दिक्कतों में डाल दिया है। अभिभावकों ने बताया कि स्कूल की हेड सिस्टर की ओर से यह पूछा जा रहा है कि बच्चे का जन्म होने पर खसरा, बीसीजी समेत दूसरे कौन कौन से टीके लगवाए, उनका प्रमाणपत्र दिखाओ। चाहे कक्षा एक में बच्चे का एडमिशन होना हो या फिर पांच में, मेडिकल सर्टिफिकेट जरूर चाहिए। बच्चे के ब्लड ग्रुप की जानकारी भी मांगी जा रही है। स्कूल की टीसी को शिक्षा विभाग से काउंटर साइन भी करवाना है। अभिभावकों का कहना है कि कोरोना काल में मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए बच्चों को किसी अस्पताल में ले जाना खतरे से कम नहीं है। मगर कोई नहीं सुन रहा। बच्चे के जन्म के बाद टीके का रिकॉर्ड भी नहीं है। शिक्षा विभाग के कार्यालय बंद हैं ऐसे में टीसी काउंटर साइन करने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

एडमिशन के समय कोई स्कूल इस तरह के नियम अनिवार्य कैसे कर सकता है। एक ही शहर में टीसी काउंटर साइन कराने की भी कोई अनिवार्यता नहीं है यदि बच्चा दूसरे जिले से आ रहा है तो टीसी काउंटर साइन होनी चाहिए। एक अभिभावक की शिकायत मिली है स्कूल से इस बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरेंद्र मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed