फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The ruined law and order situation in the state will bring about change in 2027.

Nainital News: प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था करेगी 2027 में बदलाव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
The ruined law and order situation in the state will bring about change in 2027.
लालकुआं। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या ने कहा कि उत्तराखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बावजूद इसके शासन-प्रशासन पूरी तरह आंखें मूंदे हुए बैठा है। पत्रकारों से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में जंगल राज एवं गुंडाराज कायम है। प्रदेश की राजधानी समेत तमाम महानगरों में चोरी-डकैती, लूट और हत्याएं चरम पर हैं। शासन-प्रशासन को इस बात से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों के गठजोड़ के चलते प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसके चलते प्रदेश की जनता बदलाव चाह रही है। वर्ष 2027 में इस भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाते हुए जनता सत्ता से बाहर करेगी। उन्होंने ऊधमसिंह नगर के सुखवंत सिंह आत्महत्या कांड का जिक्र करते हुए कहा कि आज प्रदेश के कृषक आत्महत्या करने को विवश हो रहे हैं, परंतु शासन-प्रशासन ऐसे लोगों को न्याय दिलाने में अक्षम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed