Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The route of tourist vehicles will be decided by the stickers placed on the border of Nainital district

UK: नैनीताल की सीमा पर लगे स्टिकर से तय होगा पर्यटकों के वाहनों का रूट, नववर्ष के लिए पुलिस ने बनाई कार्ययोजना

Thu, 18 Dec 2025 11:38 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 11:38 AM IST
सार

क्रिसमस और नए साल के मौके पर पर्यटकों की भीड़ की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने यातायात प्रबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जनपद की सीमा पर आने वाले वाहनों को उनके गंतव्य के आधार पर विभिन्न रंगों की पर्चियां दी जाएंगी। 

विज्ञापन
The route of tourist vehicles will be decided by the stickers placed on the border of Nainital district
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

क्रिसमस और नए साल पर पहाड़ों पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को उनके गंतव्य के हिसाब से जनपद के बार्डर पर अलग-अलग रंग की पर्ची दी जाएगी।यह पर्ची वाहन के शीशे पर लगाई जाएगी जो रास्ते में पड़ने वाले हर बैरियर पर तैनात कर्मियों को वाहन के रूट की जानकारी देगी। इसी के आधार पर वाहन का निर्धारित चेकिंग प्वाइंट या बैरियर के पास डायवर्जन होगा।

विज्ञापन


यदि किसी को सीधे अल्मोड़ा जाना है तो उसे नैनीताल, कैंचीधाम, भवाली, मुक्तेश्वर का रूट नहीं लेना होगा। निर्धारित अवधि में पहाड़ों के लिए ज्यादातर पर्यटक को अब शटल सेवा का सहारा लेना होगा। पुलिस का पूरा फोकस भवाली, भीमताल, नैनीताल, मुक्तेश्वर, कैंचीधाम, रामनगर, जिम कार्बेट, गर्जिया देवी रूट पर है। इस दौरान बार्डर के 13 बैरियरों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मी 24 घंटे ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


एसएसपी ने बैठक कर अफसरों को दी कार्ययोजना की जानकारी
पुलिस बहुउद्देशीय भवन में अफसरों के साथ हुई बैठक में एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कार्ययोजना बताई। उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर से प्लान लागू कर दिया जाएगा। क्रिसमस, 31 दिसंबर और नववर्ष के लिए नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, कैंची धाम, रामनगर और आसपास के क्षेत्रों में सैलानियों की संख्या बढ़ेगी। इसे देखते हुए यातायात को सरल, सुगम एवं निर्बाध बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। बैठक में एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी, रामनगर सुमित कुमार पांडे व नैनीताल रविकांत सेमवाल और सीएफओ गौरव किरार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे चलेगा यातायात

  1. जिले के बॉर्डर पर ही पर्यटकों के वाहनों का रूट निर्धारण होगा। गाड़ियों के शीशे पर अलग-अलग रंग के रूट स्टिकर लगेंगे।
  2. 22 दिसंबर की रात से बैरियरों पर यातायात पुलिस बल की तैनाती कर दी जाएगी।
  3. हर मुख्य प्वाइंट व वैरियर पर एसआई तैनात रहेगा। दो पालियों में ड्यूटी। चैलेंजिंग प्वाइंट्स पर थाना और चौकी प्रभारी की तैनाती होगी।
  4. नैनीताल में पार्किंग फुल होने पर रूसी बाईपास और कैंची धाम जाने के लिए भवाली सैनिटोरियम से शटल सेवा चलेगी।
  5. मोबाइल पार्टियां रूट पेट्रोलिंग के साथ ही रूट क्लीयर भी कराएंगी।
  6. बॉर्डर एवं प्रमुख वैरियरों पर बड़े डायवर्जन फ्लैक्सी बोर्ड लगेंगे।

यहां लगाए जाएंगे स्टिकर
गड़प्पू, पंतनगर तिराहा यूएसनगर, लालकुआं, तीनपानी, कुंवरपुर-चोरगलिया, भीमताल तिराहा आदि पर पुलिस बदल तैनात रहेगा। यहां स्टिकर लगाने का कार्य किया जाएगा।

वाहनों को बार-बार नहीं रोका जाएगा
पर्यटन स्थल पर वाहनों का दबाव घटाने के लिए निर्णय लिया गया है। स्टिकर के जरिये वाहनों के गंतव्य की जानकारी बैरियरों पर रहेगी। इससे वाहनों को बार-बार रोका नहीं जाएगा। वाहन पर जिस क्षेत्र के लिए स्टिकर लगा होगा वह उसी तरफ रवाना होगा। डॉ. मंजूनाथ टीसी, एसएसपी



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed