फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The road's safety wall was already broken during the rains.

Nainital News: पहले ही बरसात में टूटी सड़क की सुरक्षा दीवार

Mon, 02 Feb 2026 02:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 02 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
The road's safety wall was already broken during the rains.
कालाढूंगी। निर्माणाधीन मंगोली-जलालगांव मोटर मार्ग पर बनाई गई सुरक्षा दीवार एक ही बरसात में भरभराकर गिर गई। मंगोली से जलालगांव तक लगभग 10 किमी लंबे इस मोटर मार्ग पर डामरीकरण के अलावा कॉजवे, सुरक्षा दीवार व कलमठों का कार्य किया जा रहा है। विभाग से 3 करोड़ 56 लाख का बजट पास होने के बाद पिछले वर्ष अप्रैल में सुरक्षा दीवार के साथ कलमठों का कार्य किया जा चुका है। डामरीकरण का कार्य मार्च माह में होना है। सुरक्षा दीवार कुछ दिन पूर्व क्षेत्र में हुई पहली बरसात में ही गिर गई है। इस कारण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी का कहना है कि कुछ सुरक्षा दीवारों को नुकसान हुआ है। ठेकेदार से इसे ठीक करने के लिए कह दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed