{"_id":"5e78f92d8ebc3e77b5392f38","slug":"the-road-from-tirpani-to-mandi-will-be-foreleen-the-chief-minister-has-released-rs-1-90-crore-on-the-demand-of-the-mla-haldwani-news-hld378221347","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीनपानी से मंडी तक सड़क होगी फोरलेन, विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने जारी किए 1.90 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीनपानी से मंडी तक सड़क होगी फोरलेन, विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने जारी किए 1.90 करोड़ रुपये
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। तीनपानी से लेकर मंडी तक बरेली रोड फोरलेन होगी। लालकुआं विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने इसके लिए 1.90 करोड़ रुपया जारी कर दिए हैं।
सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लालकुआं विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि फोरलेन हाईवे तीनपानी से गौलापार को मुड़ जा रहा है। तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क का निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा था। इस कारण ये सड़क लंबे समय से खराब थी।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के सामने इस सड़क का हाल रखा गया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने 2.04 किलोमीटर सड़क का फोरलेन का प्रस्ताव भेजा। इसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर लिया। उन्होंने इसके लिए 1.90 करोड़ रुपया जारी कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए पहले चरण में टूलेन एनएच स्तर का हाइवे बनाया जाएगा। दूसरे चरण में इसे फोरलेन किया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।