फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The rising number of fever patients has increased the Health Department's concern.

Nainital News: बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाई

Mon, 24 Aug 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 24 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The rising number of fever patients has increased the Health Department's concern.
नैनीताल। मौसम में बदलाव और लगातार बारिश के बीच बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। बीडी पांडे जिला अस्पताल में लंबे समय से बुखार से पीड़ित मरीजों की चिकित्सकीय जांच के साथ डेंगू की जांच भी कराई जा रही है, ताकि समय रहते संक्रमण की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।
विज्ञापन


अस्पताल में इन दिनों बुखार की शिकायत लेकर पहुंचने वाले मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे मरीजों में यदि कई दिनों तक बुखार बना रहता है या डेंगू जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो चिकित्सक उन्हें आवश्यक जांच की सलाह दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि फिलहाल एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध मरीजों की जांच कराई जा रही है। बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि लगातार बुखार रहने पर मरीज को स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। तेज बुखार, बदन दर्द, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी या अन्य असामान्य लक्षण होने पर मरीज को तत्काल अस्पताल में जांच करानी चाहिए। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed