{"_id":"5e8b72858ebc3e75d725cb46","slug":"the-retailer-did-not-enter-the-market-the-next-day-haldwani-news-hld3794085199","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी में दूसरे दिन भी नहीं घुस पाए फुटकर विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में दूसरे दिन भी नहीं घुस पाए फुटकर विक्रेता
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। नवीन मंडी में सोमवार को भी दोपहर तक लॉकडाउन रहा। प्रशासन के आदेश पर मंडी में फुटकर विक्रेताओं के प्रवेश पर रोक के कारण मंडी का करीब 80 फीसदी कारोबार ठप हो गया है। दोपहर एक बजे बाद मात्र 18 गाड़ियां ही मैदान एवं पहाड़ के लिए रवाना हो सकीं।
हल्द्वानी मंडी में रोजाना तीन से चार हजार कारोबारी और खरीदार पहुंचते हैं। हल्द्वानी में कई जमातियों में परीक्षण में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद से जिला प्रशासन के होश उड़े हुए हैं। मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होने तथा कोरोना वायरस संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए डीएम के आदेश पर नवीन मंडी को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, केवल दोपहर एक बजे के बाद मैदान एवं पहाड़ के लिए सब्जी और राशन आदि की लोडिंग कर गाड़ियां भेजी जा रही है। मंडी सचिव विजय सिंह देव ने बताया कि सोमवार को दोपहर एक बजे के बाद केवल लोडिंग का काम हुआ तथा 18 गाड़ियां ही मैदान और पहाड़ के लिए रवाना हुईं।
मैदानी क्षेत्रों से भी डिमांड कम आ रही है। पहाड़ से भी बहुत कम मात्रा में मटर आदि सब्जी आई, जो माल रविवार को बिक नहीं सका था उसी की सोमवार को लोडिंग की गई। बाहर का व्यापारी भी नहीं आ पा रहा है। इस वजह से मंडी के कारोबार पर प्रभाव पड़ा है। - जीवन सिंह कार्की, अध्यक्ष, आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन
विज्ञापन
मंडी में आलू और प्याज की आवक के मुकाबले डिमांड कम हो गई है। प्रशासन की ओर से मंडी को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उठाए गए कदम सराहनीय है। थोक मंडी के सभी व्यापारी भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करेंगे तो कोरोना वायरस के खिलाफ इस लड़ाई में हमारी विजय अवश्य होगी।
- अमित कुमार, थोक आलू-प्याज व्यवसायी