फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The remaining 27 people were also sent home from the Quarantine Center in Mottinagar

मोतीनगर के क्वारंटीन सेंटर से बाकी 27 लोगों को भी भेजा घर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The remaining 27 people were also sent home from the Quarantine Center in Mottinagar
हल्दूचौड़ (नैनीताल)। मोतीनगर स्थित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के संभागी प्रशासनिक भवन में क्वारंटीन किए गए 27 लोगों की क्वारंटीन अवधि खत्म होने पर घर भेज दिया गया। इससे पहले यहीं से सोमवार को 22 लोगों को वापस भेजा गया था। भवन में कुल 58 लोगों को क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

13 अप्रैल को लोगों को घर भेजे जाने के बाद बाकी बचे लोगों को 14 अप्रैल को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, पौड़ी और चमोली में उनके गांव भेजा गया। अपर जिलाधिकारी कैलाश टोलिया ने इस बात की जानकारी दी है। बताया कि 49 लोगों को घर पहुंचाने में परिवहन विभाग में एआरटीओ गुरुदयाल सिंह का सहयोग रहा।
विज्ञापन

साथ ही बचे हुए पांच लोगों को भी अवधि खत्म होने पर वापस भेज दिया जाएगा। इनके अलावा बचे दो विदेशी लोगों को उनके देश ऑस्ट्रेलिया एंबेसी से सूचना आने के बाद भेज दिया जाएगा। इससे पहले दो विदेशी लोगों को उनके देश स्पेन भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed