फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The relatives took the dead body from the hospital without permission

Nainital News: बगैर अनुमति अस्पताल से शव लेकर चले गए परिजन

Fri, 01 Mar 2024 01:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 01 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
The relatives took the dead body from the hospital without permission
नैनीताल। तल्लीताल निवासी एक युवक को तबियत बिगड़ने पर बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन बगैर अस्पताल प्रबंधन की अनुमति शव लेकर हल्द्वानी रवाना हो गए। बाद में हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में युवक की मौत की पुष्टि होने पर परिजन शव लेकर बीडी पांडे अस्पताल आए। इसके बाद पंचनामे की कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह लंघम हॉस्टल क्षेत्र निवासी विशाल कीर्ति की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन उसे बीडी पांडे अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने शव मोर्चरी में रखवाने की बात कही तो परिजन शव लेकर अस्पताल से चले गए। अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस पर सूचना प्रसारित की लेकिन तब तक परिजन ज्योलीकोट पहुंच चुके थे। वहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ज्योलीकोट में युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि विशाल जीवित है या नहीं, इसकी पुष्टि के लिए उसे हल्द्वानी अस्पताल ले जा रहे हैं। एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी में युवक की मौत की पुष्टि के बाद परिजन शव नैनीताल ले आए थे। शव का पंचनामा भर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed