फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   The record still " alive " and the late Councillor

रिकार्ड में अभी ‘जिंदा’ हैं दिवंगत पार्षद

Mon, 16 Mar 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी(नैनीताल) Updated Mon, 16 Mar 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन

 नगर निगम का राजकाज भी अजीब है। नगर निगम शहर का विकास तो दूर खुद की वेबसाइट तक को अपडेट नहीं करा पा रहा है। वेबसाइट में वार्ड 12 और 22 के दिवंगत पार्षद अभी भी ‘जिंदा’ हैं। इन वार्डों के पार्षदों के आकस्मिक निधन के बाद उपचुनाव में नए पार्षद भी निर्वाचित हो चुके हैं। वेबसाइट में निगम और शहर की जो जानकारियां दी गई है, हकीकत से उसका कोई लेना देना नहीं है। यही नहीं वेबसाइट की फोटो गैलरी में खूबसूरत दिखने वाले पार्क वास्तविक रूप में नरक से कम नहीं हैं।

विज्ञापन


हल्द्वानी शहर और नगर निगम से जुड़ी जानकारियां और जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आनलाइन आवेदन भरने को कुछ साल पहले वेबसाइट लांच की गई थी। वेबसाइट के माध्यम से ही निगम संबंधी शिकायतों दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर भी सुचारु किया गया था। वेबसाइट कुछ महीने तक ठीक तरीके से चलने के बाद ठप हो गई। इसमें भी बजट आड़े आ गया। वेबसाइट अपडेट और संचालन करने के लिए निगम ने जिस एजेंसी से अनुबंध किया था, उसे समय पर पैसा नहीं मिला। नतीजतन एजेंसी ने वेबसाइट अपडेट करनी बंद कर दी।
विज्ञापन


निगम की वेबसाइट में करीब एक साल पुरानी जानकारियां हैं। निगम के पार्षदों की सूची में वार्ड 12 से रितू शर्मा और 22 से किड़िया अभी भी ‘जिंदा’ हैं। इन पार्षदों की आकस्मिक मौत के बाद उप चुनाव में वार्ड 12 से शांति देवी और वार्ड 22 से हितेश पांडे पार्षद निर्वाचित हैं। सरकार से नामित पार्षदों की भी वेबसाइट में कोई जानकारी नहीं है। सरकार ने निगम में 15 पार्षद नामित किए हैं। वेबसाइट में फोटो गैलरी में शहर के पार्क और निगम की बिल्डिंग, लाइब्रेरी की फोटो हैं। गैलरी में दिखने वाले खूबसूरत पार्कों की हकीकत में काफी दुर्गति है। डिग्री कालेज के सामने वाला पार्क नरम से कम नहीं है, पार्क उजाड़ है और हमेशा गंदे पानी से भरा रहता है। पंत पार्क, लाइब्रेरी और निगम की बिल्डिंग भी रखरखाव के अभाव में बदसूरत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed